भोपाल से पिपरिया जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रायसेन, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पिपरिया की ओर जा रही एक निजी यात्री बस दूसरे वाहन से आगे निकलने की होड़ में सामने से आ रहे वाहन से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 15 घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

मंडीदीप थाने के उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) डी.एस. ओनकर ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार की सुबह भोपाल से पिपरिया जा रही निजी यात्री बस दूसरे वाहन से आगे निकलने के लिए ओवर टेक कर रही थी कि तभी सामने से आ रहे वाहन से वह टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। यह हादसा रायसेन जिले के मंडीदीप थाना क्षेत्र में हुआ।

ओनकर के मुताबिक, यात्री बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे में 15 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं 12 घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493