अमेरिकी सांसद मैक्केन अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन सांसद व राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार जॉन मैक्केन को ब्रेन ट्यूमर थेरेपी के कुप्रभावों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वाशिंगटन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन सांसद व राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार जॉन मैक्केन को ब्रेन ट्यूमर थेरेपी के कुप्रभावों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैक्केन (81) की बायी आंख के ऊपर मौजूद एक ब्लड क्लॉट को निकालने के लिए की गई शल्य चिकित्सा की गई थी जिसके बाद जुलाई में पता चला था कि उन्हें एक गंभीर प्रकार का ब्रेन ट्यूमर ग्लिओब्लास्टोमा है।

एक बयान में कहा गया, “सांसद मैक्केन अपने इलाज के तहत हो रही कैंसर थेरेपी से होने वाले आम दुष्प्रभावों के इलाज के लिए वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं।”

मैक्केन ने ओबामाकेयर को निरस्त करने के खिलाफ मतदान करने के लिए अपना इलाज शुरू कराने में देरी कर दी थी।

मैक्केन ने वियतनाम युद्ध लड़ा था और वह पांच साल से ज्यादा समय तक युद्ध बंदी के रूप में रहे। उन्होंने 1987 से एरिजोना के सांसद के रूप में सेवाएं दीं और 2008 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493