अकलियत को निशाना बनाने को योगी सरकार ला रही है यूपीकोका : राकांपा

राकापा अध्यक्ष रमेश दीक्षित ने गुरुवार को कहा, “दस साल पहले भी यूपीकोका लाने के लिए तत्कालीन सरकार ने आतंकवाद के नाम पर बेगुनाहों की गिरफ्तारियां करवाई और जिस सांप्रदायिक राजनीति ने यह सब रचा आज वह सत्ता में आने के बाद यूपीकोका जैसे दुष्चक्र को फिर से रच रही है, जिसमें बेगुनाह मुसलमान बेमौत मारा जाएगा।”

दीक्षित ने कहा, “प्रदेश की योगी सरकार जिस तरह से अकलियत के खिलाफ काम कर रही है, उससे समाज का एक पूरा हिस्सा डर, भय और आतंक के साए में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर है। इससे पहले भी योगी सरकार स्लॉटर हाउस, मदरसों में 15 अगस्त के कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिग करवाना, वंदेमातरम को अनिवार्य करवाने जैसे आदेशों के नाम पर मुसलमानों के संस्कृतिक धार्मिक अधिकारों पर लगातार अतिक्रमण करती रही है।”

राकापा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि इस तरह का कोई भी अध्याधेश थोपा गया तो राकांपा सड़कों पर उसका विरोध करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493