तेजस्वी बने ‘कवि’, कविता के जरिए नीतीश से पूछे प्रश्न

पटना, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को कविता लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर तंज कसते हुए उनसे जवाब मांगा।

तेजस्वी ने इशारों ही इशारों में नीतीश और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को क्रमश: ‘दुयरेधन’ और ‘दु:शासन’ की जोड़ी बताते हुए निशाना साधा है।

तेजस्वी ने ट्विटर पर कविता लिखकर नीतीश को ‘झांसा कुमार’ बताया और उनसे सवाल करते हुए लिखा, “भूल विकास अब समीक्षा पर जाए, सुशासन छोड़ कुशासन संग आए, दुयरेधन-दु:शासन मिल उत्पात मचाए, जनता पुकारे, कोई तो निजात दिलाए। अब हिसाब-किताब भी होगा और समीक्षा की परीक्षा भी होगी। कैसा विकास किसका विकास, आठ साल में तीन बार शिलान्यास? ‘झांसा कुमार’ जवाब दो।”

इसके अलावे एक अन्य ट्वीट में कविता की तर्ज पर तेजस्वी ने लिखा, “टूटते बांध लूटते खजाने, पूछो तो कहते रामजाने। भूखे को रोटी ना गरीब को खाना, सत्ताधारी पार्टी तो छोड़े न पैखाना, घोटालो की ना फिक्र, खाये मखाना। सड़क ना पानी कराते बदजुबानी, पूछो सवाल तो सुनाते कहानी, किसी की नही,अपनी सुनानी, युवा है बेहाल, बेरोजगार जवानी। ‘झांसा कुमार’ जवाब दो, किसका विकास?”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समीक्षा यात्रा पर है, जिसमें वे अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493