दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 12 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। गुरुवार को यह 700 मीटर थी।

आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा।”

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 12 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, 25 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि दो के समय में परिवर्तन किया गया है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493