बिहार में मौसम साफ, लुढ़केगा पारा

पटना, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। इस बीच, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है, “अगले दो-चार दिनों के अंदर पछुआ हवा चलेगी, जिससे तापामन में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड के बढ़ने के आसार हैं। इस बीच रात को फिर से कोहरा छाना प्रारंभ हो जाएगा।”

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भागलपुर और गया का न्यूनतम तापमान एक समान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पूर्णिया का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.0 डिग्री तक पुहंच गया है। गुरुवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापामन 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493