रूस के पूर्व विदेश मंत्री रिश्वत लेने के दोषी

मास्को, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के पूर्व विदेश मंत्री एलेक्सी उल्याकायेव को मास्को की एक अदालत ने शुक्रवार को रिश्वत की मांग के एक मामले में दोषी करार दिया।

बीबीसी के मुताबिक उल्याकायेव रूस के इतिहास में पहले मंत्री रहे हैं जिनको अदालती कार्यवाही का सामना करना पड़ा है। सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट को दूसरी तेल कंपनी खरीदने की मंजूरी देने के एवज में 20 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग करने के आरोप में उनको 2016 में गिरफ्तार किया गया था।

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के नजदीकी रहे रोसनेफ्ट प्रमुख इगोर सेशिन ने उल्याकायेव पर आरोप लगाया था। सेशिन को प्रमाण देने को कहा गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए।

उल्याकायेव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनको गलत तरीके से फंसाया गया है।

समाचार एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक अगर वह अभियुक्त साबित हो जाते हैं तो उनको 15 साल कारावास की सजा होगी। साथ ही उनपर रिश्वत की राशि का सात गुना जुर्माना भी लगाया जाएगा।

नवंबर 2016 में पुतिन ने उल्याकायेव को बर्खास्त कर दिया था। पूर्व मंत्री तब से नजरबंद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493