एमसीआई से संबंधित विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) की जगह पर एक राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के गठन से संबंधित विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “एमसीआई की जगह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के गठन के लिए यह विधेयक लाया गया है। यह पूरे चिकित्सा तंत्र को ठीक करने के लिए है।”

भारत में चिकित्सा शिक्षा की एकरूपता व उच्च मानकों के लिए एमसीआई एक संवैधानिक संस्था है। यह विधेयक पारित होने के बाद एमसीआई की जगह लेगा।

सरकार के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक में चिकित्सा शिक्षा के नियमन के लिए चार स्तरीय संरचना की परिकल्पना की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493