वेद का ज्ञान सभी मनुष्यों के लिए : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडृू ने कहा कि वेद का ज्ञान सभी मनुष्यों के लिए है। उन्होंने कहा कि वेदों में मनुष्य मात्र को यह संदेश दिया गया है कि ‘मनुर्भव’ अर्थात मनुष्य सच्चे अर्थो में मानव बने।

विश्व वेद सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर वेंकैया नायडू ने कहा, “वेदों में हमारी प्राचीन संस्कृति व सभ्यता सन्निहित है। वेदों में विश्वबंधुत्व की भावना विद्यमान है। परस्पर प्रेम, आपसी भाईचारा, विश्व कल्याण तथा विश्व मैत्री की भावना वेदों में विद्यमान है। “

वेंकैया नायडू ने आगे कहा, “वेदों का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक हो जिससे कि पूरे विश्व में शांति, एकता, आपसी भाईचारा का संदेश फैले।”

इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश ने समाज में व्याप्त जातिवाद, साम्प्रदायिकता, अशिक्षा, आर्थिक असमानता, गरीबी एवं भुखमरी तथा बढ़ते प्रदूषण जैसे गंभीर विषयों पर लोगों का ध्यान आकर्षण किया।

उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान वेदों में ही निहित है। इन्हीं ज्वलन्त प्रश्नों का समाधान करने हेतु इस विश्व वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए अनेक विद्वान, विदुषियां भाग ले रहे हैं। इनमें पंतजलि योगपीठ प्रमुख आचार्य बालकृष्ण, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, वश्व संविधान पार्लियामेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ग्लेन टी मार्टिन शामिल हैं।

इसके साथ ही अनेक महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के शोधार्थी छात्र अपने-अपने शोध पत्र अनेक सम-सामयिक विषयों पर प्रस्तुत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493