नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रेल संरचनात्मक और सांस्कृतिक सुधारों तथा अपनी बाजार हिस्सेदारी तथा राजस्व बढ़ाने को लेकर शनिवार को एक सम्मेलन का आयोजन करेगी। रेलवे मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस एक दिवसीय आयोजन का शीर्षक संपर्क-समन्वय-संवाद रखा गया है। इसमें 2022 तक माल ढुलाई की बाजार हिस्सेदारी और राजस्व 40 फीसदी तक बढ़ाने के लिए उपायों पर चर्चा की जाएगी।
अधिकारी ने अपना नाम प्रकाशित नहीं करने की इच्छा जाहिर करते हुए आईएएनएस को बताया, “इस बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।”
अधिकारी ने यह भी कहा कि रेलवे इस पर भी चर्चा करेगी कि क्या यह संभव है कि राजधानी एक्सप्रेस को 24 घंटे के अंदर राउंड ट्रिप लगाया जाए। इसमें जांच और मरम्मत के लिए दोनों तरफ आधा-आधा घंटा का समय देने की बात है, ताकि इस ट्रेन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो सके।
इस बैठक में रेलवे के परिचालन में समय की पाबंदी, आराम, सुरक्षा और सौंदर्य बोध बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि बैठक में वरिष्ठ रेल अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया को लेकर नए विचारों और योजनाओं के साथ आने को कहा गया है, ताकि भविष्य में नई प्रौद्योगिकीयों की खरीदारी कम समय में हो सके।
dharmpath.com dharmpath