राहुल गांधी ने संभाली कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)।राहुल गांधी ने शनिवार को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का अध्यक्ष पद ग्रहण कर लिया।

पिछले 19 सालों से उनकी मां सोनिया गांधी के हाथों में कांग्रेस की बागडोर थी, जिसे आज उन्होंने अपने बेटे को सौंप दी।

इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला।

पद ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा, राबर्ट वाड्रा और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493