योगी सरकार कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी

लखनऊ/बनारस, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत अब शादी करने वाली युवतियों को 3,000 रुपये का मोबाइल फोन भी दिया जाएगा।

योजना के तहत शादी के लिए पात्र कन्या को 35,000 रुपये दिए जाएंगे। फिलहाल इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस से होने जा रही है।

योजना के मुताबिक, कन्या को सिर्फ 20,000 रुपये मिलेंगे। यह राशि नकद की बजाय लाभार्थी के खाते में सीधे जाएगी। इसके अलावा 10,000 रुपये में कन्या के लिए कपड़ा, चांदी के पायल, बिछिया व सात बर्तन दिए जाएंगे।

वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.के यादव ने बताया कि जरूरतमंदों को सामूहिक शादी अनुदान योजना से लाभान्वित करने की तैयारी है। इसके लिए शासन से एक करोड़ 66 लाख 60 हजार रुपये मिले हैं। आवेदन के बाद शादी की तिथि के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रति जोड़ा 5,000 रुपये घराती व बराती के भोजन पर खर्च होंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कम से कम दस जोड़े होने अनिवार्य है।

अधिकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने 20 से 30 जनवरी के बीच 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493