आईएस में भर्ती होने की कोशिश कर रही महिला को जेल

जेनेवा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड की अदालत ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में भर्ती होने के लिए सीरिया जाने का प्रयास कर रही 31 वर्षीया महिला को सजा सुनाई है।

महिला को सुनाई गई 18 महीने की सजा में से अब सिर्फ छह महीने ही जेल में बिताने होंगे।

स्विट्जरलैंड की समाचार एजेंसी एटीएस के मुताबिक, विंटरथर की महिला शुक्रवार को इटली की सीमा के पास बेलिनजोना में संघीय आपराधिक अदालत के समक्ष पेश हुई, जहां अभियोजकों ने महिला के लिए दो साल जेल की सजा की मांग की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अदालत ने कहा कि महिला को 18 महीने में से छह महीने जेल में बिताने होंगे जबकि उसकी 12 महीने की सजा माफ कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493