राहुल वंशवाद की राजनीति के नए अवतार : जद-यू

पटना, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शनिवार को बिहार में भाजपा की मदद से सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल वंशवाद की राजनीति के नए अवतार हैं।

जद-यू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि राहुल वंशवाद की राजनीति के नए अवतार हैं। उनकी ताजपोशी सोने के चम्मच लेकर पैदा होने के कारण हुई है।

उन्हांेने कहा कि कांग्रेस आज अपने संक्रमण दौर से गुजर रही है और नए रूप में है। उन्हांेने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि तमाम वरीय नेताओं को दरकिनार करते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली में उनकी मुलाकात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ने ताजपोशी से पहले भ्रष्टाचारी के साथ लंच किया।

उन्होंने आगे कहा, “भ्रष्टाचार को लेकर बोलने वाले राहुल गांधी से उम्मीद है कि जो राजनीति में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदूषण फैला रहे हैं, ऐसे लोगों से परहेज करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने बेटे राहुल गांधी को औपचारिक रूप से पार्टी की कमान सौंप दी। वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष बनी रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493