लक्ष्मणनन की नजरें 25के रेस में खिताब बचाने पर

कोलकाता, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता और कोर्स रिकार्ड धारक जी. लक्ष्मणनन और एल सूर्या टीएसके 25के रेस में रविवार को अपना खिताब बचाने उतरेंगे।

इन दोनों ने हाल ही में दिल्ली हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन किया था।

इस रेस में भारत का 12 पुरुष सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है जबकि 11 सदस्यीय महिला दल रेस में हिस्सा लेगा।

लक्ष्मणनन ने कहा, “जैसे ही आप आगे जाते हो आप सुधार करना चाहते हो। मैं भी इसी तरह से सुधार करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी समय सीमा में सुधार करूंगा।”

27 साल के एशियाई विजेता ने इसी साल भुवनेश्वर में जुलाई में आयोजित की गई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 5000 और 10,000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

वहीं महिला वर्ग में मौजूदा विजेता मोनिका अथारे, स्वाती गाधवे, ज्योति ग्वाते और मोनिक राउत खिताब के लिए जद्दोजहद करेंगी।

मोनिका ने कहा, “मैराथन के बाद मेरे शरीर ने साथ छोड़ दिया था। मुझे स्वास्थय होने में तीन महीने का समय लगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं पूरी तरह से स्वास्थ हो पाई हूं, लेकिन यहां ट्रैक अच्छा और फ्लैट है और मुझे उम्मीद है कि मैं यहां अच्छी रेस करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493