एनसीआर : अगले 3 दिनों के लिए गिरेगा पारा

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। सूखी और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के साथ एनसीआर में अगले तीन दिनों के लिए पारा और गिर सकता है। तापमान करीब 7 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है और मंगलवार के बाद से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

न्यूनतम तापमान शनिवार को 7.6 डिग्री रहा, जो इस मौसम के औसतन तापमान से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 20.8 रहा है जो इस मौसम के औसतन तापमान से तीन डिग्री कम है।

आईएमडी के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान में थेड़ी कमी आएगी और यह 7 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

आईएमडी में मौसम पूवार्नुमान प्रमुख चरण सिंह ने आईएएनएस को बताया, “अगर हवाएं उत्तरी क्षेत्र में बनी रहती तो उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से तापमान कम से कम दो से तीन डिग्री तक गिर गया होता। हालांकि, उच्च गति वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण भी पारा गिरेगा।”

सिंह ने कहा, “कल (रविवार) तापमान एक डिग्री गिर सकता है, अगले दिन एक डिग्री बढ़ सकता है लेकिन अगले तीन दिनों के लिए तापमान लगभग सात डिग्री पर बना रहेगा।”

मंगलवार के बाद से आसमान में बादल होने के कारण, अधिकतम और न्यूनतम तापमान के लगभग दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, जिसके कारण तापमान में कमी आई है। अधिकतम आर्द्रता 96 प्रतिशत तक रहने से वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से सुधरकर ‘मध्यम’ हुई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार की दोपहर 4.00 बजे तक 218 अंक रहा, जबकि शुक्रवार को यह 272 था। दोनों को ही ‘खराब’ माना जाता है। गाजियाबाद में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ रहा। लेकिन वहा इसमें कुछ कमी देखने को मिली, शक्रवार को यह 379 अंक था, जो शनिवार को 344 अंकों पर आ गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493