हिमाचल में बढ़ी ठंड, मनाली में तापमान शून्य से नीचे

शिमला, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से निचे गिर गया जिसके कारण इलाकों में ठंड बहुत बढ़ गई।

राज्य की राजधानी शिमला में शुक्रवार की रात को तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा और शनिवार की सुबह धूप निकल आई।

मनाली में तापमान शून्य से 0.6 डिग्री कम रहा।

यहां से करीब करीब 250 किलोमीटर दूर कन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रहा जबकि लाहौल-स्पीति जिले के केलोंग में तापमान शून्य से 8.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य में 19 दिसंबर तक शुष्क मौसम के बावजूद बहुत ठंड रहेगी ।

पर्यटन क्षेत्र में शामिल लोगों ने कहा कि कई पर्यटन स्थलों में बर्फबारी से वह खुश हैं।

शिमला में एक होटल व्यवसायी ने कहा, “हमें अब उम्मीद है कि बर्फ इस सप्ताह के अंत में पर्यटकों को आकर्षित करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493