पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू

चंडीगढ़, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

चुनव में सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है।

अमृतसर, जालंधर, पटियाला नगर निगम के लिए और 29 नगरपालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है।

चुनाव के नतीजों का ऐलान रविवार शाम तक हो जाएगा।

लुधियाना में मतदाता सूची अपडेट नहीं होने की वजह से मतदान नहीं हो रहा है।

चुनाव के दौरान कुल 8,000 चुनावकर्मियों और 15,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अकाली दल-भाजपा और आप ने कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

जालंधर में 80 वार्डो से 305 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

पटियाला में 57 वार्डो में चुनाव लड़े जाएंगे, जहां 260,604 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493