सोनी के लिए खास क्यों है ‘नामकरण’

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘सरोजिनी – एक नई पहल’ और ‘सुमित संभाल लेगा’ जैसे धारावाहिकों से पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सोनी सिंह का कहना है कि ‘नामकरण’ उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि यह उन्हें ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ में उनके किरदार की याद दिलाता है।

सोनी ने कहा, “‘नामकरण’ में सुनहरी की भूमिका निभाना मेरे लिए खास है, क्योंकि इसने मुझे ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ के शूटिंग के दिनों की याद दिलाता है। दोनों किरदार बोल्ड हैं। इससे पहले मैंने यौनकर्मी की भूमिका निभाई थी और अब एक बार डांसर के किरदार में हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं सुनहरी के रूप में शूटिंग का आनंद ले रही हूं, क्योंकि इसमें डांस और प्रस्तुति देनी है और डांस मेरा जुनून है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493