रणजी ट्रॉफी : बंगाल के स्टम्प्स तक 7/269 रन

पुणे, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुदीप चटर्जी (83) की अर्धशतकीय पारी के दम पर बंगाल रविवार को किसी प्रकार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में दिल्ली के खिलाफ स्टम्प्स तक सात विकेट के नुकसान पर 269 रनों का स्कोर खड़ा किया।

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बंगाल के बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी (19) और आमिर गामी (4) नाबाद हैं।

बंगाल के लिए नवदीप सैनी और मनन शर्मा परेशानी का सबब बने रहे। दोनों ने टीम के चार बल्लेबाजों को घर भेजा।

बंगाल के लिए पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 54 के कुल स्कोर पर टीम ने अभिमन्यु ईश्वरन (8) और अभिषेक रमन (36) के विकेट गिरे। रमन को विकास मिश्रा और ईश्वरन को नवदीप ने आउट किया।

इसके बाद, सुदीप ने रित्तिक चटर्जी (47) के साथ मिलकर 78 रनों की साझेदारी की और टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर विकास टोकस ने रित्तिक को पगबाधा आउट कर बंगाल को तीसरा झटका दिया।

कप्तान मयंक तिवारी (30) ने इसके बाद रित्तिक के साथ टीम की पारी 200 के पार पहुंचाईं, लेकिन मयंक और रित्तिक की साझेदारी को मनन शर्मा ने ज्यादा देर तक जमने नहीं दिया।

रित्तिक, मनन की गेंद पर हिम्मत सिंह के हाथों लपके गए। मनन ने इसके बाद एक छोर पर टीम की पारी संभाले सुदीप को भी चंद के हाथों कैच आउट किया और बंगाल का अहम विकेट भी गिरा दिया।

अनुस्तुप मजूमदार (32) और गोस्वामी ने सुदीप के जाने के बाद टीम की पारी को संभाला और उसे 250 के पार पहुंचाया, लेकिन बंगाल के लिए अब नवदीप सैनी नई परेशानी बन गए। नवदीप ने 251 के स्कोर पर मजूमदार को बोल्ड कर पवेलियन पहुंचाया।

मजूमदार के आउट होने के बाद गोस्वामी का साथ देने आए बोद्दुपाल्ली अमित (9) को कुलवंत खेजरोलिया ने पवेलियन भेजा। इसके बाद गोस्वामी ने गानी के साथ टीम को दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 269 के स्कोर तक पहुंचाया।

दिल्ली के लिए नवदीप और मनन ने दो-दो विकेट लिए, वहीं टोकस, मिश्रा और खेजरोलिया को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493