द्रौपदी दुनिया की पहली नारीवादी : राम माधव

पणजी, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने रविवार को यहां कहा कि पांडवों की रानी द्रौपदी दुनिया की पहली नारीवादी थीं।

राम माधव ने एक दिवसीय इंडिक फेस्टिवल में कहा, “द्रौपदी दुनिया की पहली नारीवादी थीं। उनके पांच पति थे और वह पांचों में किसी की बात नहीं सुनती थीं। वह सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण की सुनती थीं, जो उनके सखा थे। लेकिन हम उन्हें स्वेच्छाचारी कभी नहीं कहते।”

उन्होंने कहा कि द्रौपदी अकेले महाभारत के लिए जिम्मेदार थीं, जिसकी वजह से रणक्षेत्र में 18 लाख लोगों की जान गई।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व नेता राम माधव ने कहा कि युद्ध द्रौपदी के हक का परिणाम था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493