विशाखापट्टनम वनडे : धवन का शतक, भारत ने सीरीज अपने नाम की

विशाखापट्टनम, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को वाई राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 44.5 ओवरों में 215 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 32.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 85 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद नाबाद 100 रनों की पारी खेली। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 63 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की सहायता से 65 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 26 रनों पर नाबाद लौटे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की तरफ से उपुल थरंगा ने 95 रनों की पारी खेली जबकि सादिरा सामारालिक्रमा ने 42 रन बनाए।

भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493