जोहानसबर्ग, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती पहलवान सुशील कुमार ने कुश्ती के मैट पर स्वर्णिम वापसी की है।
सुशील ने रविवार को जोहानसबर्ग में जारी राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग श्रेणी के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
भारतीय पहलवान ने फाइनल में स्थानीय पहलवान जोहानेस पेट्रस को 8-0 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।
इस प्रकार सुशील ने राष्ट्रमंडल स्तर पर अपना पांचवां पदक हासिल किया है।
सुशील ने राष्ट्रध्वज के साथ खींची गई फोटो ट्विटर पर साझा कर संदेश में लिखा, “मेरे लिए यह गौरवांन्वित और भावुक कर देने वाला पल है। मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन साल बाद वापसी की है। मैं इस पदक को अपने गुरु और राष्ट्र और गुरु और समर्पित करना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath