लोगों ने पर्यावरण संरक्षण संबधी नारों से लिखी तख्तियां और बैनर हाथों में ले रखे थे। इस बीच सभी ने डंपिंग ग्राउंड के विरोध में एवं प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मैराथन फिल्मसिटी, सेक्टर 18, सेक्टर 27 होते हुए पुन: जीआईपी मॉल पहुंची।
इस अवसर पर सूबे यादव ने कहा, “नोएडा प्राधिकरण से अपील करना चाहता हूं कि प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड से बहुत बड़ी आबादी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इसलिए यहां से हटाकर अन्य जगह स्थानांतरित किया जाए जहां आबादी न हो।”
प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि गोग्रीन मैराथन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों के साथ प्राधिकरण को भी जागरूक करना है। हम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी से अपील करना चाहते हैं कि वह इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करें। जहां सरकार स्वच्छ भारत का नारा देती है वहीं आबादी के बीच डंपिंग ग्राउंड बनाने पर आमादा है।
dharmpath.com dharmpath