कुश्ती : सुशील ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण (लीड-2)

जोहानसबर्ग, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने कुश्ती के मैट पर स्वर्णिम वापसी की है। सुशील ने रविवार को यहां जारी राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में पुरुषों की 74 किलोग्राम भारवर्ग श्रेणी के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

जोहानसबर्ग, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने कुश्ती के मैट पर स्वर्णिम वापसी की है। सुशील ने रविवार को यहां जारी राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में पुरुषों की 74 किलोग्राम भारवर्ग श्रेणी के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

भारतीय पहलवान ने फाइनल में न्यूजीलैंड के आकाश खुल्लर को 8-0 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

इस प्रकार सुशील ने राष्ट्रमंडल स्तर पर अपना पांचवां पदक हासिल किया है।

सुशील ने राष्ट्रध्वज के साथ खींची गई फोटो ट्विटर पर साझा कर संदेश में लिखा, “मेरे लिए यह गौरवांन्वित और भावुक कर देने वाला पल है। मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन साल बाद वापसी की है। मैं इस पदक को अपने गुरु और राष्ट्र को समर्पित करना चाहता हूं।”

वहीं एक और भारतीय पहलवान प्रवीण राणा ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पेट्रस बोथा को तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मात दी।

सुशील ने अपने पहले मैच में बोथा को आसानी से 8-0 से शिकस्त देते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी जहां उन्होंने कनाडा के जसमीत सिंह फुल्का को 9-1 से हराया था। फिर राणा को कड़े मुकाबले में 5-4 से मात दी थी।

भारतीय महिलाओं में साक्षी मलिक ने भी स्वर्ण अपने नाम किया। रियो ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में न्यूजीलैंड की टायला तुआहिने फोर्ड को फाइनल में 13-2 से मात दी।

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल रेसलिंग में अपना दबदबा दिखाया। भारत के बजरंग पुनिया (65 किलोग्राम), जितेंद्र (79 किलोग्राम) और सुमित (125 किलोग्राम) ने सोने पर कब्जा जमाया।

वहीं हितेंद्र (125 किलोग्राम भारवर्ग), सोमवीर (92 किलोग्राम भारवर्ग) और जितेंद्र (79 किलोग्राम भारवर्ग) में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

महिला वर्ग में साक्षी के अलावा किरण (72 किलोग्राम भारवर्ग), दिव्या काकरान (68 किलोग्राम भारवर्ग), रितू मलिक (65 किलोग्राम भारवर्ग) ने अपने वर्ग में जीता हासिल की। वहीं पूजा ने 76 किलोग्राम भारवर्ग, रविता ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। कविता ने 76 किलोग्राम भारवर्ग और मनू तोमर ने 72 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493