गुजरात चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर (लीड-3)

गांधीनगर, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे शुरुआती रुझानों में भाजपा 182 सीटों में से 88 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है।

गौरतलब है कि सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी लेकिन कांग्रेस ने भी कई सीटों पर धीरे-धीरे बढ़त बनानी शुरू कर दी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने गुजरात में चुनाव जीतने का विश्वास जताया है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट दिया है।”

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा, “लोग गुजरात में भाजपा के 22 साल के कुशासन से थक गए हैं। भाजपा जिस गुजरात मॉडल की छाती ठोककर बात करती है, उसने गुजरात में काम नहीं किया। हमें विश्वास है कि हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493