गुजरात चुनाव : भाजपा को टक्कर दे रही कांग्रेस (लीड-4)

गांधीनगर, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर दे रही है।

राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवारों से आगे निकलते दिख रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य की 182 सीटों में से भाजपा 78 सीटों पर और कांग्रेस 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (राजकोट पश्चिम) और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (मेहसाणा) में कांग्रेस उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

इन रुझानों से उत्साहित एवं खुश कांग्रेस के कार्यकर्ता अहमदाबाद और गांधीनगर में जश्न मना रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने गुजरात में चुनाव जीतने का विश्वास जताया है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट दिया है।”

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा, “लोग गुजरात में भाजपा के 22 साल के कुशासन से थक गए हैं। भाजपा जिस गुजरात मॉडल की छाती ठोककर बात करती है, उसने गुजरात में काम नहीं किया। हमें विश्वास है कि हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493