मोदी ने गुजरात, हिमाचल के रुझानों पर खुशी जाहिर की

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)।गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद भवन में प्रवेश के दौरान हाथों से विजय चिह्न् (विक्टरी साइन) बनाकर खुशी जाहिर की।

गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है।

मोदी जैसे ही संसद भवन के बाहर अपनी कार से उतरे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की बल्कि भवन में प्रवेश करने से पहले हाथों से विजय चिह्न् बनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493