जर्मन लीग : बर्लिन की जीत, लेवरकुसेन का मैच ड्रॉ

बर्लिन, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। जर्मन लीग में जहां एक ओर हेर्था बर्लिन ने अपने मैच में जीत हासिल की, वहीं लेवरकुसेन का मैच ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीग के 17वें दौर में खेले गए मैच में बर्लिन ने लेपजिग को 3-2 से हराया, वहीं लेवरकुसेन का मैच हेनोवर के साथ 4-4 से ड्रॉ हुआ।

बर्लिन के लिए डेवी सेल्के ने पांचवें मिनट में ही पहला गोल किया। इसके बाद, 31वें मिनट में सालोमोन कालोउ ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दी।

दूसरे हाफ में सेल्के ने एक बार फिर 51वें मिनट में गोल कर बर्लिन क्लब को 3-0 से मजबूती दी।

लेपजिग ने 68वें मिनट में विलि ओर्बान और 92वें मिनट में मार्सेल हालेस्टनबर्ग की ओर से किए गए गोल के साथ स्कोर 3-2 किया, लेकिन जीत के लिए यह काफी नहीं था और इस प्रकार बर्लिन ने 3-2 से जीत हासिल की।

इसके अलावा, एक अन्य मैच में लेवरकुसेन और हेनोवर के बीच बराबीर की टक्कर रही और दोनों के बीच का मैच 4-4 से ड्रॉ हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493