नीतीश ने भाजपा की जीत पर मोदी, अमित शाह को दी बधाई

पटना, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को फोन पर बधाई दी।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। अपने ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा, “गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी एवं भारतीय जनता पार्टी को बधाई। गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल में भी हार गई है।”

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है।

तमाम दावों के बीच जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पूर्व में ही गुजरात में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी। उल्लेखनीय है कि जद(यू), भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493