हिमाचल की जनता ने विकास संग चलने का फैसला किया : मंगल पांडेय

पटना, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हिमाचल में पार्टी की जीत पर वहां के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास के साथ चलने का फैसला किया है।

भाजपा नेता मंगल पांडेय ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकास के साथ जोड़ने की पहल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक रणनीति का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा, “अमित शाह जी की संगठनात्मक रणनीति का प्रदेश के प्रभारी के रूप में जो भी निर्देश मिला वही जीत का कारण बना। उनके निर्देश के कारण हमलोग बेहतर परिणाम पाने में सफल रहे।”

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने राजशाही और माफिया राज के खिलाफ मतदान किया और विकास, देश की सभ्यता और संस्कृति पर चलने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि हिमाचल प्रदेश केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर विकास के नए आयाम को छुएगा।”

गुजरात व हिमाचल की जीत से बिहार की राजधानी से लेकर गांव तक भाजपा कार्यकर्ता उत्सव मना रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493