हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए शाकाहारी हुईं टीना थडानी

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टीना थडानी अपनी आगामी हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘गुरु’ के लिए कीटो डायट का पालन कर रही हैं और नॉन वेज छोड़कर शकाहारी हो गई हैं।

टीना ने एक बयान में कहा, “मैं अपनी किरदार के लिए कीटो डायट का पालन कर रही हूं। मैं सूबह में उठने के साथ ही नींबू पानी पीती हूं और इसके बाद जिम में काफी मेहनत और कई प्रकार के बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हूं।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद दिन के खाने में मैं प्रोटीन शेक, मछली और सब्जियां लेती हूं और नाश्ते में बहुत सारे फल और बादाम ले रही हूं। साथ ही रात के खाने में मछली और सब्जियां ले रही हूं।”

फिलहाल टिना एक म्यूजिक चैनल में वीडियो जॉकी और प्रेजेंटर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493