जोहान्सबर्ग, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) ने सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए सिरिल रामफोसा का चुनाव किया है।
सिरिल अगले पांच साल तक पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
देश के उपराष्ट्रपति रामफोसा को इस पद के लिए अफ्रीकी संघ के पूर्व आयुक्त नकोसाजन दलामिनी जुमा से कड़ा मुकाबला मिला।
पुमालांगा प्रांत के प्रमुख डेविड माबुजा को एएनसी का उपाध्यक्ष चुना गया है।
पॉल मैशाटाइल पार्टी के कोषाध्यक्ष चुने गए। एएनसी के पूर्व महासचिव ग्वेडे मानटासे चेयरपर्सन चुने गए, जबकि एस मागाशुले को पार्टी का महासचिव चुना गया।
जेसी दुआर्ते पार्टी के उपमहासचिव पद पर बने हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath