कश्मीर में कड़ाके की ठंड बरकरार

श्रीनगर, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड जारी है। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.4 डिग्री नीचे व लेह में शून्य से 13.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में सुबह छाए कोहरे से यातायात बाधित रहा। घाटी में कड़ाके की ठंड की 40 दिन की अवधि ‘चिल्लई कलां’ शुरू होने वाली है। यह अवधि 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक जारी रहेगी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 1.1 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.3 डिग्री, बनिहाल में 1.7 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493