सिसोदिया पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)।पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उन्हें पार्टी की राज्य में राजनीतिक स्थिति के आकलन के बाद प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति ने अप्रैल में राज्य प्रमुख पद से संजय सिंह के इस्तीफे के बाद सिसोदिया को प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है। आप का पंजाब में उचित पर्यवेक्षक नहीं था।

गौरतलब है कि रविवार को पंजाब में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 414 वार्डो में से सिर्फ एक वार्ड में जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने 267 वार्डो में जीत दर्ज की और 29 नगर परिषदों व नगर पंचायतों में से 20 में विजयी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493