बिहार में सुरक्षाकर्मियों की गला रेतकर हत्या

जमुई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक जलाशय योजना के निर्माण कार्य में लगे कंपनी के दो सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, कुंडघाट जलाशय योजना के तहत हो रहे निर्माणकार्य स्थल पर सोमवार रात 10 से 15 की संख्या में आए हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल दिया और वहां तैनात दो सुरक्षाप्रहरियों को अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने दुधनिया के जंगली क्षेत्र में दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान सहदेव राय और गांगुली कोड़ा के रूप में की गई है जो सिकंदरा थाना के धावाटांड गांव के रहने वाले थे।

जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया के पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493