लेपजिग ने गोलकीपर गुलास्की के साथ बढ़ाया करार

बर्लिन, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। लेपजिग क्लब ने गोलकीपर पीटर गुलास्की के साथ अपने करार में विस्तार किया है।

जर्मन लीग क्लब ने एक आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हंगरी के 27 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का लेपजिग के साथ करार दो साल के लिए बढ़ गया है। वह इस क्लब में 2022 तक बने रहेंगे।

लेपजिग के खेल निदेशक राल्फ रांगनिक ने कहा, “जर्मन लीग में पहुंचने के बाद से ही गुलास्को हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने नियमित रूप से उच्च स्तर का खेल दिखाया है और हमारे लिए कई अंक भी बचाए हैं। हम इसलिए, उनके साथ अपने करार को तय समय से पहले ही बढ़ाना चाहते हैं।”

गुलास्की जुलाई, 2015 में साल्जबर्ग क्लब से लेपजिग में शामिल हुए थे और उन्होंने अब तक टीम के साथ 73 मैच खेले हैं।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने करार के बारे में गुलास्की ने कहा, “मैं अपने करार में विस्तार से बहुत खुश हूं। मुझे इस क्लब में काफी अच्छा महसूस हो रहा है और इसके साथ आगे होने वाले मैचों को खेलने के लिए उत्साहित हूं।”

वर्तमान में लेपजिग क्लब जर्मन लीग सूची में पांचवें स्थान पर है। 13 जनवरी को उसका सामना शाल्के से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493