वैभव हत्याकांड : समर्पण करने आए 2 आरोपी कचहरी से गिरफ्तार

डुमरियागंज के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के इकलौते बेटे वैभव तिवारी (30) की बीते रविवार देर रात हजरतगंज स्थित कसमंडा हाउस के बाहर लेन-देन को लेकर हुई बहस के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह और सूरज शुक्ला की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था।

इस बीच पुलिस को खबर मिली कि दोनों आरोपी न्यायालय में समर्पण की तैयारी में हैं। इस पर पुलिस ने पहले से ही सिविल कोर्ट परिसर के आस-पास जाल बिछा दिया और जैसे ही दोनों आरोपी सूरज और विक्रम समर्पण के लिए न्यायालय की तरफ आते दिखे, पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी दीपक कुमार ने मंगलवार को बताया, “आरोपियों को हजरतगंज कोतवाली लाया गया है। उनसे पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल 0.32 बोर की पिस्तौल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493