जनवरी में आईपीएल नीलामी की मेजबानी करेगा बेंगलुरू

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण के लिए 27 और 28 जनवरी को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू करेगा।

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण के लिए 27 और 28 जनवरी को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू करेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हां, नीलामी बेंगलुरू में 27 और 28 जनवरी को होगी। जहां खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी।”

इस साल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के प्रतिबंध के बाद हिस्सा ले रही हैं।

नीलामी में एक टीम की राशि 66 करोड़ से बढ़ाकर 80 करोड़ कर दी गई है।

एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख सकती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493