शाहजहांपुर में भाजपा नेता की पत्नी ने आत्महत्या की

शाहजहांपुर, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थानीय भाजपा नेता की पत्नी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली।

नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य आशीष अवस्थी की पत्नी मोनिका (35) ने मंगलवार को मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से संदिग्ध परिस्थितियोंमें खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि अब तक की जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493