श्रीनगर, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू में कश्मीर में बदली छाई होने की वजह से बुधवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है।
राज्य में 40 दिनों की कड़क सर्दी की अवधि ‘चिल्लई कलां’ गुरुवार से शुरू हो रही है।
चिल्लई कलां वह अवधि है, जिस दौरान सर्वाधिक बर्फबारी होती है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अुनसार, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई जबकि ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।
श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री, पहलगाम में 0.1 डिग्री और गुलमर्ग में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
लेह में दिन का न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, कटरा में 13.3 डिग्री, बटोटे में 8.8 डिग्री, बनिहाल में 4.6 डिग्री, भदरवाह में 3.4 डिग्री और उधमपुर में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath