गुजरात में रूपानी, पटेल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बने रहने की उम्मीद

गांधीनगर, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में बने रहने के बाद विजय रूपानी और नितिन पटेल के क्रमश: गुजरात के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहने की उम्मीद है। लेकिन कुछ अन्य की भी शीर्ष पद पर नजर बनाए रखने की बात कही जा रही है।

भाजपा सूत्रों ने बुधवार को कहा कि रूपानी की जगह चाहने वालों में गुजरात में नरेंद्र मोदी सरकार में रहने वाले मंत्री शामिल हैं।

भाजपा में रूपानी और पटेल को 2019 के आम चुनाव तक पदों पर बनाए रखने की संभावना दिख रही है।

सूत्रों ने कहा कि रूपानी पार्टी में एक स्वीकार्य चेहरा हैं और भाजपा ने उनके गृह जनपद में अच्छा प्रदर्शन किया है।

लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बार-बार 150 सीटों पर जीत के दावों के बाद भी भाजपा के सीटों की संख्या 100 तक नहीं पहुंचने से रूपानी व पटेल के खिलाफ शिकायतें भी हैं।

भगवा पार्टी को सौराष्ट्र इलाके में पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ जिलों में यह एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।

गुजरात का मुख्यमंत्री पद चाहने वालों में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला हैं, जिनकी पाटीदार समाज में अच्छी पकड़ है।

दूसरे नामों में पाटीदार समाज से मनसुख मंडाविया व राज्यसभा सांसद स्मृति ईरानी शामिल हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू वाघानी ने कहा, “हम नई सरकार के गठन की जरूरी कार्यवाही कर रहे हैं। पार्टी की केंद्रीय टीम के पर्यवेक्षक अरुण जेटली यहां आए हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493