लॉस एंजेलिस, 21 दिसमबर (आईएएनएस)। गायिका सेलिना गोमेज और उनकी मां मैंडी टीफे इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करती हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, गोमेज के प्रशंसकों ने मंगलवार को इस बात पर तब गौर किया, जब इमेज-शेयरिंग साइट पर गायिका ने अपनी मां को फॉलो करना बंद कर दिया।
इसके बाद टीफे ने भी अपनी बेटी को अनफॉलो कर दिया।
पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने के बाद टीफे का गोमेज के साथ गायक जस्टिन बीबर को लेकर विवाद हो चुका है।
गोमेज और बीबर के संबंधों में पिछले कुछ वर्षो से उतार-चढ़ाव देखा गया है।
dharmpath.com dharmpath