मसूद के खिलाफ हमारा रुख ‘निष्पक्ष’ : चीन

गौरव शर्मा

गौरव शर्मा

बीजिंग, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बचाने के लिए बीजिंग की आलोचना करने पर कहा कि इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में बीजिंग का निर्णय ‘निष्पक्ष’ रहा है।

भारत ने बुधवार को चीन की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने केप्रस्तावों को बार-बार खारिज किए जाने की आलोचना की थी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सईद अकबरुद्दीन ने चीन का नाम लिए बिना परिषद से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ परिषद में सभी देशों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है और आतंकवाद के खिलाफ प्रयास संकीर्ण राजनीति व एवं सामरिक फायदे का शिकार बन रहे हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग के पास भारत द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ कोई लेना-देना नहीं है।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “आपने संकीर्ण राजनीतिक विचारों का उल्लेख किया है लेकिन हमें लगता है कि हमने आसानी और स्पष्ट तरीके से काम किया है। हमारा संकुचित मस्तिष्क वाले राजनीतिक विचारों के साथ कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हमें कहना पड़ेगा कि हम अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के विभिन्न रूपों पर ²ढ़तापूर्वक कार्रवाई करते हैं और इस पर हम इस मामले की योग्यता के आधार पर अपना निर्णय लेते हैं। जैसे हमने कहा कि समिति में प्रांसगिक कदम समिति की प्रक्रिया के नियमों के अनुसार उठाए जाते हैं और हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के साथ काम करेंगे।”

पठानकोट में स्थित वायुसेना के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के मास्टमाइंड मसूद अजहर को पिछले महीने चीन ने संयुक्त राष्ट्र में वीटो शक्ति का इस्तेमाल करके अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका के प्रयास को नाकाम कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493