बंगाल उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा बीच मतदान संपन्न

कोलकाता, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सबांग विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। इस बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के कायकर्ताओं के बीच छिटपुट झड़पों की खबर है।

भाजपा ने तृणमूल पर उसके पोलिंग एजेंटों को मतदान बूथ तक न जाने देने का आरोप लगाया है। वहीं, तृणमूल ने इसका खंडन कर कहा कि भाजपा इस क्षेत्र में अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए ऐसे दावे कर रही है।

सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की आठ कंपनियां मतदान केंद्रों पर तैनात की गई। यहां 306 केंद्रों पर 2,45,259 योग्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। करीब 40 केंद्रों को संवेदनशील बताया गया है।

मतदान केंद्रों के बाहर निगरानी के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाया गए थे।

उपचुनाव कांग्रेस विधायक मानस भुइयां के इस्तीफे के कारण हुआ। भुइयां ने कांग्रेस छोड़ तृणमूल का दामन थामा था। वह अब नई पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं।

उपचुनाव में तृणमूल ने भुइयां की पत्नी रानी भूनिया को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने स्थानीय नेता चिंरजीव भौमिक और भाजपा की अंतरा भट्टाचार्य भाग्य आजमा रहे हैं।

यहां सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया-कम्युनिस्ट का एक प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493