उप्र : 21 लाख रुपये व 3 किलो सोने के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह भेलूपुर थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सुंदरपुर चौराहे के पास एक वाहन में बैठे दो सवारों ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर रास्ता बदलना चाहा, जिस पर पुलिस ने वाहन सवार दोनों युवकों को घेर कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 21 लाख रुपये कैश और साढ़े तीन किलोग्राम सोना बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद रकम और सोने से जुड़े कागजात मांगे तो दोनों हड़बड़ा गए और कोई कागजात नहीं दिखा सके, जिस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने कहा कि युवकों की पहचान राजेश कुमार गुप्ता और शुभम खंडेलवाल के रूप में हुई है।

सिटी एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि भेलूपुर पुलिस ने दोनों युवकों को सुंदरपुर चौराहे से पकड़ा। उनके पास बरामद सोने और नकदी के संबंध में कोई कागजात मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि बरामद रकम और सोना कोलकत्ता के निजी कंपनी का है, जिसे कंपनी के कर्मचारी नितेश ने उन्हें दिल्ली हेड ऑफिस पहुंचाने के लिए कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493