श्रीनगर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शीतलहर के प्रकोप के बीच शुक्रवार को लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी में गुरुवार से शुरू हुई भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि ‘चिल्लई कलां’ के साथ ही लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और यहां शुक्रवार को कारगिल के बाद सर्वाधिक ठंड रही। कारगिल में सर्वाधिक ठंड रही। यहां का तापमान शून्य से 8.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री जबकि पहलगाम में शून्य से 4.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और गुलमर्ग में शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर का तापमान 8.3 डिग्री जो बीती रात का सबसे कम तापमान रहा जबकि कटरा में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोटे, बनिहाल व उधमपुर में 5.2 डिग्री और भदरवाह में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
dharmpath.com dharmpath