रियल मेड्रिड को बाहर करना चाहते हैं : नेमार

दोहा, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मने के स्टार खिलाड़ी नेमार का कहना है कि उनकी टीम स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड को चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 राउंड से बाहर कर इतिहास रचने को लेकर प्रतिबद्ध है।

रियल मेड्रिड 14 फरवरी को पहले चरण के मैच में पीएसजी की मेजबानी करेगा इसके बाद फ्रांस में इस मैच का दूसरा चरण सात मार्च को खेला जाएगा।

स्पेन की वेबसाइट मार्का ने गुरुवार को ब्राजील के इस दिग्गज खिलाड़ी के हवाले से लिखा है, “हम इतिहास रचना चाहते हैं और उन्हें बाहर करने के लिए कुछ भी करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि यह मुश्किल मैच है। रियल मेड्रिड के खिलाड़ी काफी समय से एक साथ हैं।”

नेमार ने कहा, “वह अपने लगातार तीसरे चैम्पियंस लीग खिताब के पीछे हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि हम उन्हें हरा सकते हैं।”

नेमार ने कहा कि स्पेनिश क्लब को मात देने के लिए पीएसजी सिर्फ उनके ऊपर निर्भर नहीं है।

नेमार के मुताबिक, “यह सिर्फ मुझ पर निर्भर नहीं है। यह टीम के साथियों पर निर्भर है। हमने जो इस सीजन में जीता है वो टीम के तौर पर जीता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493