विजय रूपाणी होंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

गांधीनगर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुजरात में विजय रूपाणी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री और साथ ही नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री चुना गया है।

नवनियुक्त विधायकों की बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसकी घोषणा की।

जेटली ने पत्रकारों को बताया कि विधायकों ने निर्विरोध रूप से रूपाणी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना। उन्होंने बताया कि पटेल को सदन का उपनेता चुना गया है।

जेटली ने बताया कि शपथ समारोह की तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाने वाले रूपाणी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए। भाजपा ने विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की है।

लुनावाड़ा के निर्दलीय विधायक रतनसिंह राठौड़ ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन के साथ ही विधानसभा में भाजपा का आंकड़ा 100 हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493