मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (एसपीएसएन) अपने दर्शकों की संख्या में विस्तार के लिए रियल मेड्रिड और बार्सिलोना के बीच होने वाले ‘एल-क्लासिको’ मैच को चार भाषाओं में प्रसारित करेगी।
बार्सिलोना और रियल के बीच यह मैच शनिवार को खेला जाएगा, जो अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम और बंगाली भाषा में प्रसारित होगा।
मौजूदा विजेता रियल और बार्सिलोना का मैच शनिवार को 4.30 बजे से प्रसारित होगा।
इसके साथ ही इसमें कुछ दिग्गज ‘गेस्ट पैनल’ में शामिल होंगे। इसमें रियल के पूर्व डिफेंडर मिशेल सालगाडो और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी फिल नेविले शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath